कानपुर l अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति ने वकीलों की सभी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी कानपुर बार एसोसिएशन गेट पर जागरूकता कैम्प लगाकर दी।
कैम्प का उद्घाट
न बीएल गुप्ता अध्यक्ष इनकम टैक्स बार एसोसियेशन अविनाश बाजपेई पूर्व अध्यक्ष लायर्स एसोसिएशन सरदार गुरमीत सिंह अध्यक्ष उपभोक्ता बार एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से किया । इस मौके पर अविनाश वाजपेई ने कहा कहा कि जागरूकता कैम्प से अधिवक्ता कल्याणकारी योजनाओं की पूरी जानकारी सुलभता से प्राप्त हो जाती है ये अधिवक्ता हितार्थ एक सराहनीय कार्य है सरदार गुरमीत सिंह ने कहा कि संघर्ष समिति द्वारा वर्षों से आयोजित किए जा रहे जागरूकता कैंप से कानपुर के हजारों अधिवक्ताओं को फायदा हुआ है इसके लिए संघर्ष समिति बधाई की पात्र है।
संयोजक पं रवीन्द्र शर्मा ने बताया कि हमारा उद्देश्य प्रदेश में चल रही सभी अधिवक्ता कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक अधिवक्ता तक पहुंचाना और उनको उसका लाभ दिलाना है। जिसके लिए संघर्ष समिति निरंतर संघर्षरत है।अधिवक्ता कल्याण निधि योजना की परिपक्वता राशि को बढ़ाये जाने के लिए वर्षों चला संघर्ष सफल हुआ और प्रदेश सरकार द्वारा परिपक्वता राशि ₹150000 को बढ़ाकर 500000 किया गया यह संघर्ष समिति की बड़ी उपलब्धि है। कैंप का उद्देश्य सभी को अपने व अपने परिवार के भविष्य को ध्यान में रखते हुए अधिवक्ता कल्याण निधि योजना का सदस्य बनवाना है जिनकी सदस्यता किसी कारण बाधित हो गई है उसे पुनर्जीवित करा वरिष्ठता का लाभ दिलाना है किन्तु वर्षों से जागरूकता कैम्प लगाने के बाद भी 30% अधिवक्ता ही योजना के सदस्य बने है। प्रदेश में पंजीकृत करीब 275000 अधिवक्ताओं में करीब 76000 अधिवक्ता योजना के सदस्य है करीब 200000 वकील योजना के सदस्य नहीं है जो कि अत्यन्त दुखद है आज के जागरूकता कैम्प के द्वारा 235 अधिवक्ताओं ने कल्याण निधि योजना की सदस्यता ग्रहण की और 39 बाधित सदस्यों ने सदस्यता बहाल कराई। 7 दिवंगत अधिवक्ताओं के मृत्यु उपरांत मिलने वाले ₹500000 के फार्म भरवाए गए और वृद्धावस्था मृत्यु अनुदान योजना के अंतर्गत मिलने वाले रू 150000 का 1 फार्म भरवाया गया।
अंत में श्री अविनाश चंद्र बाजपेई ने जागरूकता कैंप को सफल बनाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया।
प्रमुख रूप से मधु यादव उपाध्यक्ष बार एसोसिएशन आशीष दीवान संयुक्त मंत्री बार एसोसिएशनअविनाश बाजपेई बी एल गुप्ता विजय सागर कमलेश पाठक मो तौहीद अरविंद दीक्षित वेद उत्तम फिरोज आलम सर्वेश त्रिपाठी मो कादिर शिवम् अरोड़ा संजीव कपूर अंकुर गोयल अश्वनी आनंद अनूप शुक्ला दानिश कुरैशी शुक्ला मासूम रजा अभिषेक पांडेय अंकित शर्मा के के यादव आदि रहे।
