स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अन्तर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 को दृश्टिगत रखते हुये बल्क वेस्ट जनरेटर के सम्बघ मे बैठक आहूत की गयी

कानपुर नगर निगम के नगर आयुक्त श्री शिवशरणप्पा जी0एन0 के निर्देश पर आज दिनांक 02.12.2021 को नगर निगम कानपुर स्थित सभागार क क्ष मे स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अन्तर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 को दृश्टिगत रखते हुये बल्क वेस्ट जनरेटर के सम्बघ मे बैठक आहूत की गयी जिसमे षहर के होटल, आर0डब्लू0ए0 एवं इन्दौर की स्वाहा कम्पनी द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमे श्री डा0 अजय संखवार नगर स्वास्थ्य अधिकारी, डा0 अमित सिंह गौर नगर स्वास्थ्य अधिकारी, जोनल स्वच्छता अधिकारी जोन-4, 3 एवं 6, होटल रायल क्लिप, होटल बिलिस, होटल विजय इण्टरनेषनल, गंगोत्री अपार्टमेन्ट, साउथ माल के सदस्य एवं स्वाहा कम्पनी के सदस्य एवं श्री रफजुल रहमान डिपो इंचार्ज रबिष द्वारा बैठक मे भाग लिया गया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0 अमित सिह गौर द्वारा अवगत कराया गया कि दिनांक-20.12.2021 से स्वाहा कम्पनी द्वारा एक मोबाइल वैन चलायी जायेगी जिसमे आर0डब्लू0ए0 व होटलो मे जाकर जैविक कूडा/कचरा संग्रहित कर कम्पोस्ट बनाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *