कानपुर l समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने कानपुर में व्यापार सभा के मण्डल अध्यक्ष हरप्रीत भटिया लवली, कानपुर जिलाध्यक्ष जीतेन्द्र जायसवाल व कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष विनय कुमार के साथ कानपुर की समीक्षा की व 5 दिसम्बर को लखनऊ में आयोजित होने वाले व्यापारी महाकुम्भ को इतिहासिक बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों से बाज़ारों में प्रचार करने की अपील भी की
।प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता के साथ प्रदेश सचिव संजय बिस्वारी,कृपा शंकर त्रिवेदी व कानपुर महानगर महासचिव मनोज चौरसिया भी समीक्षा व तैयारी बैठक में मौजूद रहे।प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की 2022 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनना निश्चित है क्योंकि व्यापारी समाज पूर्ण रूप से सपा की सरकार बनवाने का मन बना चुका है।महाकुम्भ में कानपुर के कई कूड़े उठेंगे जैसे की चमड़ा उद्योग,कपड़ा उद्योग,अनवरगंज मंधना लाइन,कानपुर में सुरक्षा,अपराध आदि।इस चुनाव में भाजपा की व्यापारी विरोधी नीतियों,महँगाई,अपराध,इंस्पेक्टर राज,उत्पीड़न,नोटबन्दी,जीएसटी व बगैर तैयारी के लौकडाउन से पीड़ित व्यापारी निर्णायक भूमिका निभाएंगे।भाजपा के राज में वर्ष 2020 में 11,716 व्यापारियों ने आत्महत्या की।किसान बिल वापस लेना और पेट्रोल 10 रुपये कम करना चुनाव को देखते हुए भाजपा का हथकंडा है जो की दिखाता है की उत्तर प्रदेश के चुनाव में भाजपा अपने हार का अंदेशा लगा चुकी है।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की 5 दिसम्बर को समाजवादी व्यापार सभा द्वारा लखनऊ में व्यापारी महाकुम्भ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव होंगे।व्यापारियों का यह सबसे बड़ा जमावड़ा होगा जो कि व्यापारियों के भविष्य की रणनीति तय करेगा।व्यापारी समाज अपने सम्मान के लिए व न्याय के लिए समाजवादी पार्टी का पूर्ण साथ देने का मन बना चुका है। प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की व्यापारी महाकुम्भ में आर्थिक व औद्योगिक राजधानी कानपुर की विशेष भागेदारी रहेगी।अभिमन्यु गुप्ता ने कानपुर के बाज़ारों व कस्बों में समाजवादी व्यापार सभा के प्रतिनिधियों की नियुक्ति पर ज़ोर दिया ।जिला अध्यक्ष जीतेन्द्र जायसवाल व कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष विनय कुमार ने आश्वासन दिया की कानपुर से व्यापारी महाकुम्भ में बड़ी भागेदारी रहेगी।मण्डल अध्यक्ष हरप्रीत भटिया लवली ने कहा कि कानपुर से 500 और कानपुर मण्डल से 1500 व्यापारी लखनऊ जाएंगे।प्रदेश सचिव संजय बिस्वारी ने बताया की बाज़ारों में व्यापारी महाकुम्भ का प्रचार किया जाएगा और हर बाज़ार से प्रतिनिधि पहुचेंगे।प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता, प्रदेश सचिव संजय बिस्वारीव कृपा शंकर त्रिवेदी ने जिम्मेदारियां बांटीं।
2021-12-02
