शहर की आम जनता को भी अब कानपुर कमिश्नरी पुलिस द्वारा घुड़सवारी सिखाई जाएगी

कानपुर l शहर की आम जनता को भी अब कानपुर कमिश्नरी पुलिस द्वारा घुड़सवारी सिखाई जाएगी और उन्हें घुड़सवार होने का गौरव मिलेगा। कानपुर पुलिस ने आज से पुलिस लाइन में आम जनता को घुड़सवारी सीखने के लिए एक मौका उपलब्ध कराया है पुलिस लाइन में आज एक समारोह का आयोजन कर सभी को घोड़ों की सवारी करने और सीखने के लिए आमंत्रित किया गया है । पुलिस सभी लोगों को घुड़सवारी दिखाएगी और इसका एक निर्धारित शुल्क वसूल करेगी ।इस समारोह में कानपुर कमिश्नर डॉ राजशेखर द्वारा बताया गया कि इस समारोह में आए हुए सभी लोगों को जागरूक किया जाएगा कि खुद के परिवार के साथ ही और लोगों को भी घुड़सवारी सीखने के लिए प्रेरित करें ताकि कभी कोई मौका मिले तो उसका फायदा उठा सकें। कमिश्नर डॉ राजशेखर ने कहा कि इसके शुरू होने से कानपुर के सैडलरी व्यापार को भी फायदा होगा इस सैडलरी व्यापार का पूरे विश्व में कानपुर का परचम लहरा रहा है अब इस योजना से उद्योगों को भी लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *