नयागंज से बिरहाना रोड हुआ वनवे

कानपुर। नयागंज से बिरहाना रोड होते हुए फूलबाग चौराहे की ओर जाने वाली रोड को वन वे कर दिया गया है। यह वनवे चार व तीन पहिया वाहनों व बैटरी रिक्शा के लिये किया गया है।

गुरुवार को इस पर निर्णय लेते हुए वनवे की घोषणा की गई। साथ ही फीलखाना पुलिस द्वारा बिरहाना रोड के फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालो के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसमें 7 दुकानदारों से 10 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया। इसके साथ ही बेतरतीब खड़े 40 वाहनों का एमवी एक्ट में चालान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *