हमीरपुर में हाईवे पर खड़ी स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर, अंदर बैठे छात्र को आईं चोटें, पुलिस हिारासत में चालक

हमीरपुर में छात्र छात्राओं को स्कूल लेकर जा रही हाईवे पर खड़ी बस में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में बस में सवार एक छात्र घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक चालक को दबोच कर पुलिस के सुपुर्द किया।

गुरुवार को सुबह करीब नौ बजे नागा स्वामी रोटीराम महाराज इंटर कालेज की बस छात्र छात्राओं को गायत्री तपोभूमि तिराहे पर खड़ी करके बैठा रही थी। इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बस का पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जोरदार टक्कर लगने से बस में बैठा कक्षा छह का छात्र अंकुर पाल घायल हो गया। अन्य छात्रों को भी मामूली चोटें लगी हैं। घटना के बाद मौके से भाग रहे ट्रक चालक को चौराहे में मौजूद लोगों ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया है। कालेज के प्रबंधक रामकिशोर तिवारी ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है। अचानक हुई इस घटना से छात्र-छात्राओं में अफरा तफरी मच गई। घटना होते ही सभी बच्चे बस से उतर कर बाहर आ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *