कानपुर,,डॉ. अनुपम जैन- दिव्यांगजन क्षेत्रीय सह-संयोजक (दिव्यांग प्रकोष्ठ) भाजपा द्वारा जैन हेल्थ केयर सेंटर संस्था के मन्त्री सन्दीप जैन को दिव्यांगजन के निःशुल्क इलाज के लिए पत्र दिया गया था. जिस पर संस्था ने निर्णय लिया कि आज विश्व दिव्यांग दिवस पर हम दिव्यांगजन को दिव्यांग दिवस पर सदैव के लिए नि: शुल्क परामर्श एवं इलाज डॉक्टर द्वारा दिया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष सन्तोष जसिं व संस्था के मन्त्री सन्दीप जैन ने घोषणा की है कि आज से हम सभी दिव्यांगजन के साथ-साथ पुलिसकर्मी और सैनिक भाईयों का भी इलाज एवं परामर्श निःशुल्क करेंगे, जिसका प्रचार-प्रसार हम सोशल मीडिया, समाचार पत्र, बैनर एवं पोस्टर के माध्यम से शहर के हर थाने एवं केन्ट के साथ हर बस्ती में करेंगे।
भाजपा नेता मणिकान्त जैन ने बताया यदि कोई जरूरतमंद के पास इलाज हेतु धन नहीं है तो चिन्ता न करें संभवत हम जैन समाज के माध्यम से उसका भी उपचार कराने का प्रयास करेंगे।
डॉ. पी. एल.जैन और डॉ. हेमन्त मोहन जी ने भी आश्वासन दिया है कि हम Jain Health Care Center के माध्यम से एलोपथिक, होम्योपैथिक, फिजियोथेरपी, दन्त चिकित्सा एवं सभी विभाग में परामर्श निःशुल्क करेंगे और अधिक से अधिक उपचार की दवा भी फ्री कराने का प्रयास करेंगे।
आज की प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष राजीव जैन (मोना), अनिल जैन (सीसामऊ), भूपेंद्र जैन, अरूण जैन आदि उपस्थित थे।
