महानगर की सबसे सस्ती तिब्बती व परेड बाजार गरम कपड़ों से गुलजार

दिसंबर माह की शुरुआत के साथ ही ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने अब गरम कपड़ों की खरीदारी शुरू कर दी है। कोरोना के दो साल बाद एक बार फिर महानगर की सबसे सस्ती तिब्बती व परेड बाजार गरम कपड़ों से गुलजार है। दोनों बाजारों में ग्राहकों के पहुंचने पर नेपाल, तिब्बत, मनाली से आए व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं। बाजार में सस्ते दामों पर गरम कपड़े उपलब्ध होने की वजह से निम्न वर्ग के लोगों के साथ हर वर्ग का व्यक्ति खरीदारी करने पहुंच रहा हैं। तिब्बती व परेड बाजार के व्यापारियों ने बताया कि ऊनी कुर्तियां, शर्ट, शाल, जैकेट, स्वेटर, कोट, कंबल, रजाई की बड़ी संख्या में वैरायटी आसानी से कम दामों में उपलब्ध है। जो आसानी से हर वर्ग के लोगों की पहुंच में है। कारोबारी शमशाद बताते हैं कि कोरोना के दो साल से बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ था। इससे दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा लेकिन, इस बार नवंबर माह के अंतिम सप्ताह से ग्राहकों का आना शुरू हो गया है। इससे दुकानदारों को राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *