कानपुर l सखी केंद्र द्वारा दिनाँक 3 दिसंबर 2021 को 16 डेज ऑफ़ एक्टिविज्म ‘स्पीक अप अभियान’ के तहत नौवे दिन दिव्यांग दिवस के दिन लगभग 50 बस्तियों में महिलाये एवं दिव्यांग लोंगो ने अपने हाथ में प्ले कार्ड लेकर अपने हक़ के लिए गुहार लगाई ।
आज वर्ल्ड दिव्यांग दिवस के दिन स्पीक अप अभियान के तहत नेशनल वेबीनार का आयोजन किया गया जिसमें कानपुर से फिजिकली चैलेंज्ड नूपुर चौहान नीरज जी महेंद्र सिंह लखनऊ से नेशनल प्लेयर संतोष जी नेशनल बैडमिंटन प्लेयर निमिषा झारखंड से क्रिकेट प्लेयर आशुतो टोप्पो दिल्ली से सुमन तोमर इलाहाबाद से रश्मि मौर्य के साथ-साथ देश के तमाम प्रदेशों से लोगों ने हिस्सा लिया फिजिकली चैलेंज्ड लोगों के दर्द को साझा किया लेकिन हिम्मत को भी रखा और वह कैसे एक ऊंचाई तक पहुंच पाए वह भी रखा निमिषा ने बताया कि ₹500 पेंशन जीविकोपार्जन के लिए और ₹1000 का गैस का सिलेंडर कैसी जीविकोपार्जन संभव है नूपुर ने बताया फिजिकली चैलेंज्ड लोगों के लिए हर पल, पग चुनौती भरा होता है सुमन तोमर जी ने बताया कैसे वह फिजिकली चैलेंज्ड होने के बावजूद कैसे खुद एक बहुत बड़ा संगठन चला रहे हैं दिव्यांगों के लिए आज की वेबीनार मैं तमाम अनकही बहादुरी की कहानियां शामिल थी
सखी केंद्र की महामंत्री नीलम चतुर्वेदी ने बताया कि सिर्फ कानपुर जिले में 150 से 200 के महिलाओं के ऊपर हिंसा और समस्याओं के मामले आते हैं जिनमें से हर माह कई मामले फिजिकली चैलेंज्ड लड़कियों महिलाओं के होते हैं बहुत से मामी ले सखी केंद्र सपोर्ट नेटवर्क के द्वारा आए हैं जिन्हें हम लोग देख रहे हैं सखी केंद्र से पुष्पा तिवारी माया सिंह प्राची त्रिपाठी आदि ने भी सेमिनार को संबोधित किया साथ ही बस्तियों में इ श्रम कार्ड बनवाने हेतु कैंप लगवाया गया।
आज के इस कार्यक्रम में मुख्या रूप से नीलम चतुर्वेदी, प्राची त्रिपाठी, प्रभावती, पुष्प तिवारी, अर्चना पांडेय, माया सिंह, माया कुरील,राकेश अग्रवाल, ममता गुप्ता, कंचन शर्मा, किरण तिवारी, मीना की भागीदारी रही।
