कानपुर l समाजवादी पार्टी नगर उपाध्यक्ष अजय यादव उर्फ अज्जू को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाना आर्मपुर ले गए! नगर उपाध्यक्ष ने बताया कि उपमुख्यमंत्री डॉ0दिनेश शर्मा का कार्यक्रम मेरे आवास के कुछ ही कदम दूर अंध मूक विद्यालय नेहरू नगर में भाजपा मोर्चा के कार्यक्रम को संबोधित करना था पुलिस को जानकारी मिलते ही मुझे गिरफ्तार कर लिया! आगे बताया कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर एक ज्ञापन उपमुख्यमंत्री ज्ञापन देने की इच्छा जाहिर की थी लेकिन प्रशासन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से इतना भयभीत हो गया है जिसकी वजह से मुझे गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन समाजवादी पार्टी के लोग चुप नहीं बैठेंगे भाजपा के द्वारा की गई महंगाई बिगड़ी कानून व्यवस्थाओं को ठीक करने के लिए, धरना प्रदर्शन ज्ञापन देने का आगे भी कार्य करते रहेंगे!

2021-12-04
