कानपुर 4 दिसंबर मुखबिर की सूचना पर कस्टम विभाग ने सेंट्रल स्टेशन पर छापा मारा है छापे के दौरान कस्टम विभाग ने तकरीबन 70 लाख रुपए का टैक्स चोरी और परिचय में गड़बड़ी को लेकर कार्रवाई की है कोलकाता से कानपुर के लिए बुक हुई पोस्ता दाना तकरीबन 80 बोरा कस्टम अधिकारी प्रखर द्विवेदी अधिकारी ने जब्त किया है बड़ी तादाद में गड़बड़ी पाए जाने की वजह से रेलवे विभाग ने कस्टम विभाग को माल सुपुर्द कर दिया सूत्रों की माने तो फर्जी आधार कार्ड लगाकर होता है रेलवे में माल बुक सूत्र बताते हैं कि सनी नामक दलाल के माध्यम से होता है टैक्स चोरी का बड़ा कारोबार सेंट्रल स्टेशन के अधिकारियों की आंखों में पट्टी बंधी होने के कारण ही फल फूल रहे है दलाल इस संबंध में जब कस्टम अधिकारी से जानकारी करनी चाही तो उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया और यह भी कहा क्या करोगे छाप कर उनकी बातों में कुछ संदेह की बू नजर आती दिखी हैं l
2021-12-04
