कानपुर अंध विद्यालय नेहरू नगर में दिनांक 3 दिसंबर 2021 अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस को होने वाली सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजयी छात्रों को उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा द्वारा पुरस्कार वितरण 4 दिसंबर 2021 को किया गया।
कानपुर अंध विद्यालय जूनियर हाई स्कूल नेहरू नगर में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस 2021 के अवसर पर विद्यालय के छात्रों के बीच सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता संपन्न हुई जिसमें विजयी टीम A के कप्तान आलोक कुमार (कक्षा 8) व उपविजेता टीम B के कप्तान अमन सिंह (कक्षा 8) को माननीय उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ के प्रदेश महासचिव श्री राम प्रकाश सिंह भदोरिया द्वारा विद्यालय की भूमि प्रकरण के संबंध में माननीय उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा जी को अवगत कराया गया जिस पर उप मुख्यमंत्री जी द्वारा विद्यालय को शासन एवं उत्तर प्रदेश सरकार के स्तर से हर लंबित समस्या का निदान शीघ्र करने का आश्वासन प्राप्त हुआ। अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य जी इंद्रजीत सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं तथा छात्र उपस्थित रहे।
