कानपुर
पत्नी-बच्चों के हत्यारोपी फरार डॉक्टर सुशील पर इनाम घोषित। आरोपी की तलाश में बैराज से लेकर सभी गंगा घाटों तक पुलिस ने तलाशी अभियान छेड़ा। बस और रेलवे स्टेशनों पर भी तलाश की गई। कानपुर से फतेहपुर तक गंगा के घाटों पर सूचना भेजी गई। सुराग न मिलने पर सूचना देने वाले को इनाम देने का किया गया ऐलान। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के डिविनिटी अपार्टमेंट में डॉक्टर सुशील ने अपनी पत्नी और अपने दो बच्चों की कर दी थी निर्मम हत्या। पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने कहा डॉक्टर सुशील अभी नहीं मिले हैं उनके बारे में सूचना देने वाले को इनाम दिया जाएगा। पुलिस परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के अलावा दूसरे पहलुओं पर भी जांच कर रही है ।
2021-12-05
