तलाब से शव मिलने से सनसनी मच गई

कानपुर। घाटमपुर थानाक्षेत्र के इटर्रा निवासी एक युवक का शव कल्याणपुर गांव में एक तलाब से शव मिलने से सनसनी मच गई। मृतक के परिवारवालों ने हत्या का आरोप लगा हंगामा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने चेतन नाम के आरोपी को दबोच लिया। पुलिस उसे लेकर जैसे ही जाने लगी, मृतक के परिवारवालों के साथ ग्रामीणों ने जीप को घेर लिया। उग्र भीड़, पुलिस के शिकंजे से आरोपी को छुड़ाकर पीटने पर तुली थी। पुलिस ने उसे बचाने का प्रयास किया तो भीड़ पुलिस पर टूट पड़ी और दरोगा को बंधक बना कुछ पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी। पुलिस ने लाठी पटककर उन्हें किसी तरह से खदेड़ा और आरोपी को लेकर थाने चली गई।

क्या है पूरा मामला

ग्राम पंचायत इटर्रा निवासी सुरेंद्र कुमार दो दिन पहले लापता हो गए थे। परिवारवालों ने आसपास के गांवों और नाते-रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की, लेकिन युवक का सुराग नहीं मिला। परिवारवालों ने थाने में जाकर मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार की सुबह कल्याणपुर गांव में सुरेंद्र का शव एक तालाब में ग्रामीणों ने देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज चेतन को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को पीटने पर तुली भीड़

पुलिस ने एक आरोपी चेतन को उसके घर से उठा लिया और पुलिस स्टेशन ले जाने लगी। तभी मृतक के परिवारवाले और अन्य ग्रामीण आ गए और जीप को चारोंतरफ से घेर लिया। नारेबाजी के साथ उग्र भीड़ पुलिसकर्मियों से भिड़ गई और मारपीट की। इतना ही नहीं गांव के युवकों ने एक दरोगा को बंधक बना लिया और उसकी भी पिटाई कर दी। मामला बढ़ता देख पुलिस भी एक्शन में आते हुए कड़ाई की और डंडे पटककर उन्हें खदेड़ा। परिवारवाले और ग्रामीण आरोपी को मारने पर तुले थे, पर पुलिस उसे सही सलामत थाने लेकर चली गई।

साथियों ने अगवा कर उतारा मौत के घाट

गुस्साए ग्रामीण का आरोप है कि चेतन समेत उसके अन्य साथियों ने सुरेंद्र को अगवा कर लिया और कल्याणपुर ले जाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने शव को तलाब में फेंककर फरार हो गए। परिवारवालों ने बताया कि मुख्य आरोपी चेतन पर हमें पहले दिन से शक था। पुलिस को हमलोगों ने चेतन के बारे में बताया था, लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया गया। ऐसे में हमलोग उसे सजा देना चाहते थे। लेकिन पुलिसवाले उसे पकड़ कर थाने लेकर चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *