फिल्म स्टार गोविंदा ने कहा कानपुर और कानपुर के लोग बहुत ही शानदार

कानपुर/ आज रविवार 5 दिसंबर 21 फिल्म विकास परिषद के मुख्य सलाहकार अजीत सक्सेना ने बताया कि आज सुपरस्टार फिल्म अभिनेता गोविंदा जी का कानपुर आगमन पर बुके देकर स्वागत किया अजीत सक्सेना ने बताया की उत्तर प्रदेश में बन रही फिल्म सिटी को लेकर गोविंदा जी से हर विषय पर चर्चा हुई गोविंदा ने कहा कि मेरी तरफ से उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं की उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बनने से यहां के कलाकारों को एक बहुत अच्छा शुभ अवसर मिलेगा और यहां पर लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा और सबसे अच्छी बात है कि कलाकारों निर्माता निर्देशकों को जेवर एयरपोर्ट बनने से आने जाने में परेशानी नहीं होगी उत्तर प्रदेश में बहुत ही उम्दा कलाकार हुए जिन्होंने देश में ही नहीं विदेश में भी अपनी उम्दा कलाकारी की एक मिसाल पेश की है और उभरते हुए कलाकारों को अपना हुनर दिखाने का एक बहुत ही अच्छा अवसर मिलेगा और उत्तर प्रदेश में एक्टिंग स्कूल खुलने से लोगों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा इसके लिए मैं बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं और गोविंदा ने कहा कि मैं जब भी कानपुर आता हूं तो यहां आने पर मुझे अपनापन महसूस होता है ज्योति शुक्ला ने यहां के मशहूर ठग्गू के लडडू उपहार स्वरूप भेंट किए इस पर उन्होंने कहा यहां के लड्डू और चाट खाने का एक अलग ही मजा है स्वागत करने वालों में अजीत सक्सेना ज्योति शुक्ला सपोर्ट फाउंडेशन धर्मेंद्र शुक्ला सरदार हरविंदर सिंह गुरमीत कौर ने किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *