निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन

आज दिनांक 26 जून दिन शनिवार को एक निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन बर्रा-2 वार्ड 51 के पार्षद कार्यालय पर किया गया जिसका शुभारंभ पूर्व विधायक अजय कपूर जीने फीता काटकर किया। इस मौके पर अजय कपूर ने कहा कि आंखें हमारी प्रकृति की दी हुई अनमोल धरोहर है हमें इसकी सुरक्षा समय-समय पर जांच करवाकर करते रहना चाहिए।
कैंप का आयोजन अमृता दृष्टि शहरी नेत्र स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत किया गया, इसमें प्रमुख रूप से डॉक्टर कुबेर मिश्रा, अनुराग गुप्ता ने लगभग 150 मरीजों की जांच की।
इस मौके पर क्षेत्रीय जनों ने पार्षद को कैंप आयोजन की बधाई दी। कैंप की व्यवस्था पार्षद नीतू मिश्रा द्वारा की गई।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रभात बाजपेई, राजीव पांडे, अभिषेक मिश्रा, नितिन अग्निहोत्री, दिनेश पांडे, गुलाल सिंह पप्पू भदौरिया, कुलदीप पाल रवि गुप्ता, सूर्या बाजपेई, नीतू आदि लोग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *