व्यापारी समस्याओ और खुदरा व्यापार के प्रभावित होने को लेकर आगामी 19 दिसम्बर को एक रैली का राजधानी लखनऊ में आव्हान किया है

राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के तत्वाधान में पदाधिकारियों ने रविवार को व्यापारी समस्याओ और खुदरा व्यापार के प्रभावित होने को लेकर आगामी 19 दिसम्बर को एक रैली का राजधानी लखनऊ में आव्हान किया है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने बताया कि पूरे देश में जिस तरीके से ई-कॉमर्स का व्यापार बढ़ रहा है उसकी वजह से सबसे ज्यादा प्रभाव खुदरा व्यापार पर पड़ा है पूरे देश में इसका प्रभाव बुरी तरीके से व्यापारियों पर दिखाई दे रहा आज खुदरा व्यापार इतनी बुरी स्थिति में है कि व्यापारी आत्महत्या करने को मजबूर हो गए हैं जिनका आंकड़ा दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा। इसी मृत्यु दर को रोकने के लिए हमारी समिति 19 दिसंबर को एक विशाल रैली का लखनऊ में आयोजन कर रही है। हमारी सरकार से मांग है कि सबसे पहले तो खुदरा व्यापार को बचाने के विषय मे सोचे साथ ही ये भी नारा देंगे कि देश की सरकार खुदरा व्यापार बचाए सरकार। जिससे खुदरा व्यापार में बढोत्तरी हो और व्यापारी आत्महत्या जैसे कदम न उठा पाए l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *