डॉक्टर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने दलितों और अछूतों के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया — डॉ इमरान

कानपुर 6 दिसंबर
समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के तत्वाधान में भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉक्टर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 65वें महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी सपा कार्यालय 7 नवीन मार्केट में संपन्न हुई जिस का संचालन नगर उपाध्यक्ष अजय यादव अज्जू ने किया।

श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी में नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान ने अपने पदाधिकारियों के साथ सर्वप्रथम डॉक्टर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान ने डॉ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जन्म 14 अप्रैल 18 91 को महू इंदौर मध्य प्रदेश के एक महार परिवार में हुआ था और इनकी मृत्यु 6 दिसंबर 1956 को हुई थी इनका पूरा नाम भीमराव रामजी आंबेडकर था इनके पिता का नाम मालोजी सकपाल था इनकी माता का नाम भीम बाई था 5 साल की उम्र में इनकी माता का निधन हो गया था।

डॉक्टर इमरान ने आगे बताया कि बाबा साहेब ने दलितों और अछूतों के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था वह एक राजनीतिक नेता कानून विद मानव विज्ञानी शिक्षक एवं महान अर्थशास्त्री थे उन्हें लोग प्यार से बाबा साहेब के नाम से बुलाते थे वह एक महान व्यक्तित्व वाले व्यक्ति थे उन्होंने छुआछूत के साथ साथ जाति प्रथा को समाप्त करने मैं अपना अहम योगदान दिया था भारत में उनके सर्वोच्च उपलब्धियों के लिए 1990 मैं उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

डॉक्टर इमरान ने आगे बताया कि आज देश में भाजपा सरकार में देश का संविधान खतरे में है भाजपा व कुछ फिरका परस्त ताकतें अपने निजी स्वार्थ के लिए बाबा साहेब के द्वारा लिखा संविधान से छेड़छाड़ करके देश को गुलामी की ओर ले जाने का षड्यंत्र कर रहे हैं भाजपा के लोग तो इनके द्वारा लिखा संविधान को मानने से भी इंकार कर रहे हैं।

डॉक्टर इमरान ने आगे बताया कि डॉक्टर साहेब ने संविधान में समाज के हर वर्ग को उनके अधिकार वह अपनी बात कहने का अधिकार दिया है परंतु आज देश में भाजपा सरकार आम जनता की आवाज को दबाकर हिटलर शाही में अंग्रेजों को भी पीछे छोड़ दिया है यह देशवा देश की जनता के लिए शुभ संकेत नहीं हैं डॉक्टर इमरान ने आगे बताया कि बाबा साहेब के आदर्शों व उनके पद चिन्ह पर चलकर व संविधान को बचाने व उसकी रक्षा के लिए आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में माननीय अखिलेश यादव जी के हाथों को मजबूती प्रदान करके पुनः दोबारा मुख्यमंत्री बनाना होगा यही बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

गोष्टी में नगर उपाध्यक्ष अजय यादव अज्जू दीपक खोटे अन्नू गुप्ता अमित चौरसिया अंकित यादव अरविंद यादव हाजी यूनुस बदरे शिवराम बाल्मिक जीशान अहमद शकील सिद्दीकी गोपाल ठाकुर विनोद सैनी बेनी प्रसाद हटी शेर सिंह यादव मोहम्मद नसीम राकेश निषाद बंटी बालमिक प्रमोद यादव अदीब अहमद ताराचंद भारती राम मोहन यादव मोहम्मद गुड्डू नफीस अहमद अजीत कुमार शिवम मौर्य नफीस अंसारी अनिल चौबे आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *