कानपुर l बार एसोसिएशन हॉल में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर परि निर्माण दिवस के अवसर पर सर्व प्रथम भानू प्रताप सिंह पूर्व महामंत्री बार एसोसिएशन व मयूर सैनी व आशीष दीवान दोनों संयुक्त मंत्री बार एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस मौके पर भानु प्रताप सिंह
ने कहा कि हमें डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के दिखाए रास्ते और सिद्धांतों पर चलकर अधिवक्ता समाज को उन्नति की ओर ले जाना है और अधिवक्ता गौरव को बढ़ाना है।
अविनाश बाजपेई पूर्व अध्यक्ष लायर्स एसोसिएशन ने कहा कि समता आधारित समाज की कल्पना के रचनाकार थे डॉ भीमराव अम्बेडकर हम उनके दिखाए रास्ते पर चलकर अधिवक्ता हितों के लिए संघर्ष करते रहेंगे।वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद गौतम ने कहा कि बाबा साहब ने कहा था यदि समाज को आगे ले जाना चाहते है तो अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए और और अधिकार प्राप्त के लिए तब तक संघर्ष करना चाहिए। जब तक अधिकार प्राप्त ना हो जाए।
प्रमुख रूप से पं रवीन्द्र शर्मा संयोजक अधिवक्ता कल्याण समिति बुद्ध सिंह सर्वेश त्रिपाठी विजय सागर आयुष शुक्ला विजय कुमार रामजी बौद्ध मो कादिर खा संजीव कपूर अनिल चौधरी देवेंद्र यादव अंकुर गोयल मोहित शुक्ला शुशील मौर्या वीरेंद्र प्रजापति भगवत प्रसाद के के यादव आदि रहे।
2021-12-06
