धोबी तालाब में पानी के बीचो-बीच खडी बाबा साहब की प्रतिमा पर पानी में घुस कर माल्यार्पण किया

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस पर पार्षद सुनील कनौजिया ने जुही बम्बुरहिया स्थित धोबी तालाब में पानी के बीचो-बीच खडी बाबा साहब की प्रतिमा पर पानी में घुस कर माल्यार्पण किया ।
इस दौरान पार्षद सुनील कनौजिया ने कहा कि बाबा साहब की यह प्रतिमा पिछले 22 बर्षों से कहीं न कहीं बाबा साहब के बनाये संविधान के आधार पर चलने वाली सरकारों के दलित विरोधी मानसिकता को प्रदर्शित करती है, सबसे बडी बात अपने आपको दलित की मसीहा कहने वाली मायावती की बहुजन समाज पार्टी की तीन बार प्रदेश में सरकार रही और मायावती मुख्यमंत्री रहीं लेकिन इसके बाद भी दलितों के भगवान की तरफ ध्यान नहीं दिया ,तथा झूठा दलित प्रेम का दिखावा करने वाली भाजपा सरकार से बाबा साहब की इस प्रतिमा को सम्मान दिये जाने की बात बेमानी होगी ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शनि कनौजिया, सरवन कनौजिया, विजय कनौजिया, दीपू कनौजिया, प्यारे लाल, मिथुन कनौजिया व विशाल कनौजिया आदि लोग थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *