व्यापारी महाकुंभ में विनय कोरी ने अखिलेश को पहनाया चांदी का मुकुट

कानपुर l समाजवादी व्यापार सभा महाकुंभ का आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रहे वह अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी व्यापार सभा
संजय गर्ग की रही मंच का संचालन प्रदेश के व्यापार सभा महासचिव अभिमन्यु गुप्ता जी ने किया वही समाजवादी व्यापार सभा जिला अध्यक्ष कानपुर ग्रामीण व आवेदक बिल्हौर विधानसभा विनय कोरी भी अपने सैकड़ों व्यापारी साथियों के साथ कार्यक्रम में पहुंचे कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से व्यापारी वर्ग उमड़ा विनय कोरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को चांदी का मुकुट पहनाकर उनका सम्मान किया और आशीर्वाद लिया और अपने संबोधन में विनय कोरी ने कहा की भाजपा सरकार से व्यापारी परेशान निराश वह हताश हो चुका है वर्तमान सरकार ने व्यापारियों के लिए कोई योजना नहीं बनाई बल्कि व्यापारियों का दोहन जीएसटी नोटबंदी वह अनियंत्रित करुणा लॉक डाउन में किया गया ना जाने कितने व्यापारियों ने व्यापार ना चलने से या व्यापार बर्बाद होने से आत्महत्या की उनके परिवार उजड़ गए यह डबल इंजन की सरकार ने व्यापारियों को ठगा है क्योंकि व्यापारियों की कमाई आधी रह गई हैं और महंगाई दुगनी हो गई है इससे वह तमाम परेशानियों से उनका गुजारा करना पड़ रहा है इसीलिए इस बार नौजवान युवा बेरोजगार के साथ-साथ व्यापारी ने भी ठान लिया है कि इस बार समाजवादी सरकार ही बनाएंगे और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे साथ में मौजूद कानपुर ग्रामीण व्यापार सभा के पदाधिकारी इमामुद्दीन शेषनाथ यादव रामकुमार पाल आजाद खान विवेक कुमार मिंटू राठौर विजय वीर यादव सोनू वर्मा उपेंद्र यादव संजय कलीम नीरज वर्मा हरनाथ कमल विपिन रामअवतार उत्पल संतोष शर्मा चंदन कठेरिया योगेंद्र यादव शिव शरण रितेश वर्मा जलालुद्दीन विनोद कुमार राजभर मोहम्मद इरफान रामसिंह राजभर आदि रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *