कानपुर । सोमवार को किदवई नगर थाने के सामने तेज रफ़्तार अनियंत्रित बोलेरो कार ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि एक बाइक में सवार दो लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए जिसको देखते हुए पुलिस ने उन्हें आनन फ़ानन में पीपीएम अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत बिगड़ी देख उनको हेलेट रेफ़र कर दिया गया है।

इसके अलावा कार चालक ने एक और बाइक को टक्कर मारी ओर ट्रांसफरमर में जाकर घुस गयी।मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है बोलेरो कार चालक नशे में धुत्त था जिसके बाद किदवई नगर थाने कि पुलिस ने उसे गिरफ़्तार कर लिया है।
2021-12-07
