भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी स्वप्निल वरुण ने कराया नामांकन , पूर्व मंत्री कमल रानी वरुण के बेटी है स्वप्निल
भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी स्वप्निल वरुण ने आज नामांकन कराया । कलेक्ट्रेट में भाजपा प्रत्याशी के साथ पार्टी के कई नेता मौजूद रहे । स्वप्निल वरुण पूर्व मंत्री स्व. कमल रानी वरुण की बेटी है और जिला पंचायत चुनाव में भाजपा के टिकट पर जिलापंचायत सदस्य बनी थी । आपको बता दें कि कानपुर की में जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व है इसके लिए भाजपा में दो दावेदार आमने-सामने थे लंबी मशक्कत के बाद आखिरकार भाजपा ने पूर्व मंत्री कमल रानी वरुण की बेटी स्वप्निल को जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी घोषित किया । आज नामांकन के दौरान विधायक अभिजीत सिंह सांगा , विधान परिषद सदस्य अरुन पाठक सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद थे । स्वप्निल वरुण ने अपना नामांकन का पत्र रिटर्निंग ऑफिसर को सौंपा । स्वप्निल वरुण ने अपनी जीत की उम्मीद जताई
