मुरादाबाद एसपी रेलवे पद पर तैनात हैं अपर्णा, वहां भी रहा है विवाद

मुरादाबाद एसपी रेलवे पद पर तैनात हैं अपर्णा, वहां भी रहा है विवाद: अपर्ण गुप्ता इस समय मुरादाबाद में एसपी रेलवे के पद पर तैनात हैं। हाल ही में शासन ने उन्हें बहाल करके यहां की जिम्मेदारी दी थी, मगर यहां भी विवादों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। अपराजपत्रित पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजेंद्र ङ्क्षसह के नाम एक शिकायत मुख्यमंत्री से की गई थी, जिसमें अवैध वसूली का आरोप लगा था। हालांकि बाद में उन्होंने अपने आरोप वापस ले लिए और कहा कि कुछ कर्मचारियों द्वारा गलत आरोप लगाए गए, जिसके आधार पर उन्होंने शिकायत कर दी थी। मगर यह विवाद कई दिनों तक चर्चाओं में बना रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *