सीएसए में 23वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति डॉ डीआर सिंह ने विश्वविद्यालय के 23 वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में कुलपति ने तैयारियों के संबंध में सभी समितियों से कार्य प्रगति की जानकारी प्राप्त की।
ज्ञातव्य हो कि दीक्षांत समारोह को लेकर सोलन समितियां बनाई गई हैं जिसमें समन्वय समिति के अध्यक्ष कुलपति हैं। साज सज्जा, मोमेंटो, मीडिया एवं अनुशासन समिति के अध्यक्ष अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉक्टर धर्मराज सिंह, गार्ड ऑफ ऑनर एवं पुरस्कार समिति के अध्यक्ष अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ आर पी सिंह, सीटिंग प्लान एवं साज-सज्जा समिति के अध्यक्ष डॉक्टर नौशाद खान, सुरक्षा समिति के अध्यक्ष सुरक्षा अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार, आवास समिति के अध्यक्ष निदेशक प्रसार/ समन्वयक डॉ अरविंद कुमार सिंह, परिवहन समिति के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, वार्षिक प्रतिवेदन समिति के अध्यक्ष निदेशक शोध डॉक्टर एचजी प्रकाश, आमंत्रण समिति के अध्यक्ष डॉक्टर सर्वेंद्र कुमार गुप्ता कुलसचिव, जलपान एवं भोजन समिती डॉक्टर वाइ पी मलिक,राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान समिति की अध्यक्ष डॉ मिथिलेश वर्मा हैं। इन सभी समितियों में संयोजक एवं सदस्य के रूप में शिक्षकों को भी जिम्मेदारी दी गई है। कुलपति की अध्यक्षता में बुधवार को गठित समितियों के अध्यक्षों के साथ बैठक की गई। बैठक में कुलपति ने प्रत्येक समिति के अध्यक्षों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति जानी एवं समीक्षा की तथा सुझाव दिए। समस्त कार्यों को समयबद्ध तरीके से किए जाने के निर्देश भी दिए। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ खलील खान ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ सर्वेंद्र कुमार गुप्ता ने दीक्षांत समारोह से संबंधित बिंदुवार समस्त कार्यों की प्रगति के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर अधिष्ठाता गृह विज्ञान डॉ वेदरतन, संपत्ति एवं प्रशासनिक अधिकारी डॉक्टर वाई पी मलिक, डॉ करम हुसैन, डॉक्टर जफर सिद्दीकी एवं डॉक्टर धनंजय सिंह सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *