पत्थरबाजी तोड़फोड़ और मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया

बीते दिनों मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के गंजबसौदा के सेंट जोसेफ स्कूल में हो रही बच्चों की परीक्षाओं के बीच कट्टरपंथी संगठनों एवं कुछ अराजक तत्वों द्वारा पत्थरबाजी तोड़फोड़ और मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। जिस से आहत होकर आज अखिल भारतीय अल्पसंख्यक बोर्ड ने कानपुर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति राज्यपाल व प्रधानमंत्री के नाम एक संबोधित ज्ञापन सौंपा ज्ञापन सौंपने आए पदाधिकारियों ने कहा कि जिस तरह से लगातार अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है इसकी हम कठोर निंदा करते है। साथ ही सरकार को चाहिए कि ऐसे लोगो के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाही करें जिससे की हम भी खुद को सुरक्षित महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *