कानपुर 10 दिसम्बर। कानपुर प्रेसक्लब में आज शिवसेना के राज्य प्रमुख डॉ0 अनिल सिंह ने अपनी वार्ता की जिसमें उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार हिंदुत्व के नाम पर धोखाधड़ी कर रही है। यह औरंगजेब की सरकार है।जिस तरह महाराष्ट्र में हमारी सरकार कट्टर हिंदूवाद पर काम कर रही है वही आधार उत्तरप्रदेश में भी रखने की शिवसेना सोच रही है।
उत्तर प्रदेश में हम सौ सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेंगे , यहां हमारा दो सशक्त दलों से गंठबंधन की बात चल रही है जो काफी नज़दीक पहुंच चुकी है। बात पक्की हो जाने पर हम खुश खबरी देंगे। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी ने दिन के उजाले में बावरी ध्वंश किया था। भाजपा ने रात के अंधेरे में चोरी-चोरी सैकड़ों मन्दिरों को तुड़वाया है। यह औरंगजेब की सरकार है। हमें गठबंधन करके भाजपा की सरकार को हटाना है। इस लिए हम अपने सौ प्रत्याशी लड़ाएंगे और भाजपा को हराएंगे।
2021-12-10
