श्रमिक कॉलोनी के स्वामित्व के मामले की एवं पीपी एक्ट नोटिस के विरोध में एक याचिका सदन के लिए प्रस्तुत कर दी है

कानपुर l आगामी 15 तारीख से उत्तर प्रदेश का शीतकालीन सदन प्रारंभ हो रहा है गोविंद नगर के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा इस अवसर का जनहित में लाभ उठाते हुए श्रमिक कॉलोनी के स्वामित्व के मामले की एवं पीपी एक्ट नोटिस के विरोध में एक याचिका सदन के लिए प्रस्तुत कर दी है इस याचिका के माध्यम से सदन का प्रयोग करते हुए सरकार का ध्यान जिसके परिणाम स्वरुप जनता का लाभ कराने का काम किया जाएगा
विधायक ने बताया कि एक और याचिका मामा तालाब के डेवलपमेंट को लेकर के उसके सुंदरीकरण, पाथवे तथा प्राकृतिक जल संचयन हेतु एवं तालाब में स्थित टापू को मनोरंजन और पर्यटन के नाते से तालाब में नाव डलवाने की भी व्यवस्था हेतु एक याचिका सदन में प्रस्तुत की है और मुझे भरोसा है कि आचार संहिता के पहले पहले मामा तालाब डेवलपमेंट का शिलान्यास कराने में सफलता प्राप्त होगी क्योंकि मामा तालाब के वास्तविक स्वरूप को प्राप्त करने में उसकी कागजी कार्रवाई को लगभग पूर्ण करा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *