लकड़ी पर संपूर्ण राम रक्षा स्त्रोत को उकेरा

कहते हैं कि जहां चाह वहां राह। कानपुर के युवा कारोबारी संदीप सोनी ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। संदीप ने लकड़ी पर संपूर्ण राम रक्षा स्त्रोत को बेहद खूबसूरत तरीके से उकेरा है। इस राम रक्षा स्त्रोत को कानपुर दे दौरे पर आये राष्ट्रपति को मुख्यमंत्री भेंट करेंगे। संदीप के मुताबिक इसे बनाने में उन्हें करीब 4 महीनों का लंबा वक्त लगा। इसे बनाने को लेकर संदीप ने बताया कि वो इसे बनाकर राष्ट्रपति को दिल्ली में जाकर अपने हाथ से भेंट करना चाहते थे, लेकिन जब मालूम चला कि वो खुद कानपुर आ रहे हैं, तो उन्होंने इसे बनाने में रात दिन एक कर दिया। आपको बता दें कि संदीप सोनी ने साल 2016 में पीएम मोदी को लकड़ी पर गीता उकेर कर भेंट दी थी। अब संदीप भविष्य में सीएम योगी को भेंट करने के लिए हनुमान चालीसा तैयार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *