कानपुर: कानपुर देहात से बड़ा ही संवेदलशील और पुलिस की बरबरता का मामला सामने आया है, जहां बच्ची को गोद में लिए व्यक्ति के साथ निर्दयी कोतवाल ने खुलेआम जमकर मारपीट कर दी, जिसपर अकबरपुर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है। पूरा मामला कानपुर देहात के जिला अस्पताल का है, जानकारी के मुताबिक हॉस्पीटल की ओपीडी बंद कराने को लेकर मामले में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी रजनीश और उसके साथियों पर पुलिस से अभद्रता करने का आरोप है इतना ही नहीं कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा के अंगूठे को दांतों से चबा दिया था, जिसके बाद कोतवाल मानवीय संवेदनाओं को दरकिनार करते हुए ताबड़तोड़ लाठियां बरसाना शुरू कर दिया।
जानाकरी के मुताबिक कानपुर के जिला अस्पताल के बगल में खुदाई का काम चल रहा है जिसकी वजह से अस्पताल परिसर में धूल-मिट्टी घुसने की शिकायत आ रही थी। इन्हीं हालातों से परेशान होकर अस्पताल कर्मचारियों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया था, लेकिन जब कार्रवाई नहीं हुई तो गुरुवार को जिला अस्पताल में कर्मचारियों ओपीडी बंद कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिसपर अकबरपुर थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
आरोप है कि कर्मचारी नेता रजनीश शुक्ला ने कर्मचारियों को उकसा रहा था, जिसके बाद पुलिस कार्रवाई करते हुए उसे साथ ले जाने लगी और इसी दौरान अन्य कर्मचारियों ने विरोध किया और उनकी पुलिस से धक्का-मुक्की शुरू हो गई। बताते हैं कि इस दौरान अकबरपुर थाना प्रभारी विनोद मिश्रा रजनीश को खींचकर ले जाने लगे। रजनीश ने खुद को छुड़ाने के लिए थाना प्रभारी के हाथ के अंगूठे पर काट लिया, जिससे उनका पारा चढ़ गया और उन्होंने लाठी बरसाते हुए उसे पुलिस की गाड़ी में बिठा दिया।बच्चे को गोद में लिए कर्मचारी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
इसी दौरान एक बच्चे को गोद में लिए एक कर्मचारी गाड़ी के पास आकर खड़ा हो जाता है। तभी थाना प्रभारी विनोद मिश्रा उसके बाल पकड़कर खींचते हैं और उस पर लाठियां बरसाना शुरू कर देते हैं। कर्मचारी बच्चे को चोट लग जाने की दुहाई देता है, लेकिन थानेदार उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटते हैं। फिलहाल, कानपुर रेंज के आईजी ने जिला अस्पताल में पूछताछ कर घटना की जांच की है। आई जी ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि कोतवाल के निलंबन व सम्पूर्ण घटना की जांच की जाएगी साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात ने कहा कि दोषियों के खिलाफ की कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्ची के साथ व्यक्ति की मारपीट करना गलत है, ओपीडी बंद करने व उपद्रव करने वाले अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्यवाही होगी।
2021-12-10
