मानवाधिकार दिवस

कानपुर नगर, दिनांक 10 दिसम्बर, 2021(सू0वि0)
श्रीमती श्रद्धा त्रिपाठी प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सी0डि0 कानपुर नगर ने बताया है कि माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर के निर्देशों के अनुपालन में एवं मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में आज दिनाक 10 दिसम्बर, 2021 को जिला कारागार, कानपुर नगर एव रा0 बाल गृह बालिका स्वरूप नगर कानपुर नगर का निरीक्षण कर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित बन्दीगण एवं संवासिनियों को विधिक जानकारी दी गयी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर के तत्वाधान में अटल बिहारी बाजपेयी स्कूल आफ लीगल स्टडीज, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर नगर में मानवाधिकार दिवस को बडे हर्साैल्लास के साथ गोली प्रतियोगिता माध्यम से मनाया गया जिसमें विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओ द्वारा 10 टीम बनाकर प्रतिभागिता की गयी। विजयी छात्र-छात्राओ को कल दिनांक 11 दिसम्बर, 2021 को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर की अध्यक्षता में दिनांक 11 दिसम्बर, 2021 दिन द्वितीय शनिवार को प्रातः 10 बजे से दीवानी न्यायालय परिसर, कानपुर नगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिला एवं सत्र न्यायालय में लम्बित सभी प्रकार के सामनीय बादो के साथ ही मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादो, पारिवारिक बादो का भी अधिकाधिक संख्या में निस्तारण सुलह-समझौता के आधार पर किया जाएगा तथा प्री-लिटागज्ञान स्तर के मामले भी सहमति के आधार पर निस्तारित किये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *