जुआरियों के पास से जामा तलाशी से 17.5 हजार रूपये बरामद किए

कानपुर पुलिस कमिश्नर असीम अरूण द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों की धरपकड अभियान के तहत तेज तर्रार एसीपी स्वरूप नगर बृजनारायण सिंह के कुशल नेतृत्व में काकादेव थाना प्रभारी रामकुमार गुप्ता एवं उनकी पुलिस टीम ने एसीपी संयुक्त धरपकड अभियान के तहत पाण्डु नगर क्षेत्र में चल रहे जुंए को पकड लिया। पुलिस ने मौके से 7 लोगो को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की। पुलिस ने पकडे गए जुआरियों के पास से जामा तलाशी से 17.5 हजार रूपये बरामद किए। पुलिस ने सभी के खिलाफ विधिक कार्यवाही की। पकडने वाली टीम में मुख्य रूप से एसआई संदीप सिंह, योगेन्द्र प्रताप, सिपाही धर्मेन्द्र तिवारी, अमित कुमार रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *