दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन किया गया

दिनांक- 11.12.2021 (दिन- द्वितीय शनिवार) को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा दिये गये निर्देशो के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर के तत्वाधान एवं माननीय जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर श्री मयंक कुमार जैन, द्वारा दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर द्वारा कोविड प्रोट्रोकॉल का पालन करते हुये भ्रमण कर न्यायिक अधिकारियो व बैंक के अधिकारीगण को अधिक से अदिक वाद निस्तारित किये जाने हेतु प्रेरित किया गया।
दीवानी न्यायालय के पीठासीन अधिकारीगण द्वारा 21402 वादो का निस्तारण किया गया और 18,22,48,993.00 रु0 धनराशि दिलायी / वसूल की गयी।
मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण द्वारा 169 वादो का निस्तारण किया गया
और 12,03,73,766.00 रु0 धनराशि दिलायी /वसूली की गयी।
कामर्शियल कोर्ट द्वारा 85 वादो का निस्तारण किया गया और
3,92,66,984.00 रु0 धनराशि दिलायी /वसूली की गयी। ई-चालानी /वर्चुअल कोर्ट के माध्यम से कुल- 12,952 वादो /मामलो का निस्तारण किया गया। रेवेन्यू द्वारा कुल 2117 वादो /मामलो का निस्तारण किया गया। प्रीलिटीगेशन स्तर पर 1313 वादो का निस्तारण किया गया, जिसमें मु0 4,41,13,318.00 रु0 का समझौता बैंको द्वारा किया गया ।

विशेष उल्लेखनीय है कि, श्री मयंक कुमार जैन, माननीय जनपद न्यायाधीश, कानपुर नगर द्वारा कुल- 22 वादों का निस्तारण किया गया। इस प्रकार कुल मिलाकर 24832 वादो का निस्तारण किया गया तथा कुल धनराशि 24,32,77,332.00 रु0 वसूल / दिलायी गयी।

वैवाहिक प्रकृति के कुल 96 वादो का निस्तारण किया गया जिसमें प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय, कानपुर नगर श्री रमेश चन्द्र- I, द्वारा 44 वादों का निस्तारण किया गया एवं कुल 18 पारिवारिक जोड़ों को महोदय द्वारा आशीर्वाद देकर एक दूसरे को गले मिलवाया गया व एक – दूसरे को मिठाई खिलवाकर विदा किया गया। मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट, कानपुर नगर श्री शैलेन्द्र यादव द्वारा सर्वाधिक 4293 मुकदमों का निस्तारण किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत का संचालन श्री प्रथम कान्त, नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत /अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कक्ष सं0-04 एवं श्रीमती श्रद्धा त्रिपाठी, प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण /सिविल जज सी0डि0, कानपुर नगर द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *