सर्दियाँ को आते ही सड़क दुर्घटनाओं की वारदात में इज़ाफ़ा होने लगा है

कानपुर । सर्दियाँ को आते ही सड़क दुर्घटनाओं की वारदात में इज़ाफ़ा होने लगा है। रविवार सुबह क़रीबन चार बजे कानपुर इटावा रूट में दीपू चौहान ढाबे के पास हल्की धुँध के कारण डिवाइडर ना दिखने की वजह से कानपुर से हरियाणा जा रही अमेज़ कार डिवाइडर में चढ़कर पलट गयी।
आपको बता दें कि रविवार को हरियाणा निवासी चार लोग कानपुर में शादी में शामिल होने के बाद हरियाणा लौट रहे थे तभी दीपू चौहान ढाबे के पास हल्की धुँध होने के कारण ड्राइवर को डिवाइडर नहीं दिखा जिसके चलते कार डिवाइडर में चढ़कर पलट गयी। हालाँकि कार सवार चारों युवकों को हादसे में मामूली चोटें आयी पर सूचना के बाद भी क्रेन समय पर कार को हटाने नहीं आ पायी जिसके चलते लंबे समय तक हाइवे पर जाम लगा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *