मेरठ में भाजपा के क्षेत्रीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने बूथ अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं को सचेत किया कि विपक्ष के पास मुद्दा नहीं है, इसलिए वे लोगों को बरगला सकते हैं। विपक्ष के दुष्प्रचार से सजग रहना है। इस बार अपना ही रिकार्ड कार्यकर्ता को तोडऩा है। भारी बहुमत से जीत दिलाना है।’
दिनेश शर्मा ने कहा कि लोगों को यह बताएं कि यही वह क्षेत्र है जहां पर पहले कांवड़िये निकलते थे तब अखिलेश यादव का समर्थन पाने वाले लोग पत्थर बरसाते थे, लेकिन योगी सरकार में कांवड़ियों पर फूल बरसते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 4.50 लाख सरकारी नौकरी दी। 3.50 लाख नौकरी संविदा पर दी। किसानों के लिए काम हुए।
केंद्र सरकार ने किसानों को सम्मान निधि दी। सिंचाई के संसाधन दिए गए। किसान अब खेती से कमाई कर सकता है।
क्षेत्रीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में यह बोले मंत्री और भाजपा नेता
योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी को उखाडऩे का कार्य किया है। सपा तुष्टिकरण करती रही। 2022 में विधानसभा और 2024 में लोकसभा का चुनाव जीतकर भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाएगा।
-दिनेश खटीक, प्रदेश सरकार में मंत्री व हस्तिनापुर विधायक
कार्यकर्ता ही पार्टी के मालिक हैं। पहले नेता और प्रधानमंत्री विदेश जाते थे तो मजारों के आगे सिर झुकाते थे। भारतीय संस्कृति का नाम लेने से शर्माते था। लेकिन अब प्रधानमंत्री ऐसे हैं जो अरब देश भी जाते हैं तो वहां की सरकार मंदिर बनाने का आमंत्रण देती है। हमारे देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आधारभूत ढांचा मजबूत करने के साथ ही भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। सैन्य ताकत बढ़ा रहे हैं। सपा सरकार में ईमानदार और सज्जन सिर झुकाकर चलते थे और गुंडे सिर उठाकर। लेकिन योगी ने इसे पलट दिया है। अब गुंडे सिर झुकाकर चलते हैं। गांवों की तस्वीर और तकदीर बदल दी है।
-अशोक कटारिया, विधान परिषद सदस्य व प्रदेश सरकार में मंत्री
जिन्नावाद नहीं चलेगा। गर्व से हम हिंदू हैं और हिंदुस्तान हमारा है। जो राम मंदिर बनने से दुखी हैं, वे जिन्ना का नारा लगा रहे हैं। हम भारत माता कीसंतान हैं। आज भारत के टुकड़े का नारा लगाने वाले लोग हैं, वहीं दूसरी तरफ सरदार पटेलवादी हैं। मोदी ने जब तीन तलाक की कुप्रथा को खत्म करके कानून बनाया तो विदेश में जाने पर मुस्लिम महिलाओं ने भी नकाब उठाकर मोदी के साथ सेल्फी ली।
-कपिल देव अग्रवाल, प्रदेश सरकार में मंत्री
सपा, बसपा और कांग्रेस के लोग ऐसे हैं जिन्हें सर्जिकल स्ट्राइक से दर्द होता है। जो भारत माता के नारे लगाकर निकलता है उसे लोग जानते हैं यह भाजपाई होगा। सपा, बसपा कांग्रेस के लोग भारत माता का जयकारा नहीं लगाते। तब तक भाजपा कार्यकर्ताओं की विजय यात्रा चलती रहेगी जब तक हर किसी के चेहरे पर मुस्कान न आ जाए। हर किसी को छत न मिल जाए।
-पंकज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक नोएडा
जो कश्मीर हमारा है वह सारा का सारा है। पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस कहते थे तुम हमें खून हो हम तुम्हें आजादी देंगे, अब मोदी कहते हैं कार्यकर्ताओं अपना पसीना दो हम विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ा देंगे। कार्यकर्ता चाहते हैं कि नरेन्द्र मोदी लाल किले पर झंडा फहराते रहें और पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक करते रहें।
-अतुल गर्ग, प्रदेश सरकार में मंत्री
आज भगवान श्री राम और श्री कृष्ण की धरती पर लोग खुश हैं। सपाइयों की गुंडागर्दी समाप्त करा दी गई है। भारत सरकार और प्रदेश सरकार का पैसा सीधे पहुंचता है, कोई बिचौलिया नहीं है। कोरोना के प्रबंधन में भारत की सराहना हुई। प्रदेश सरकार का प्रबंधन देखकर तो आस्ट्रेलिया ने योगी जी को बुलाने की मांग की।
-अनिल शर्मा, प्रदेश सरकार में मंत्री
