सपा आर्य नगर विधायक का भव्य स्वागत

कानपुर l समाजवादी पार्टी आर्य नगर विधायक अमिताभ बाजपेई का भव्य स्वागत मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड नगर सचिव मोहम्मद सुफियान मंसूरी के नेतृत्व में मोती मोहाल मैं संपन्न हुआ। मंच पर उपस्थित आर्य नगर विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद दानिश, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड नगर अध्यक्ष करुणेश श्रीवास्तव, बबलू मल्होत्रा पार्षद इत्यादि लोगों को शॉल पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद दानिश ने किया। मोहम्मद सुफियान मंसूरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी को ताकत देने का काम हम सब युवा , बड़े, बुजुर्ग मिलकर कर सकते हैं आगामी 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी को जीता कर अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है। इस अवसर पर पार्षद मोहम्मद सरिया बब्बन शर्मा अंबर त्रिवेदी निशांत पंकज राठौर अखिलेंद्र कुशवाहा मोहम्मद सुफियान अमन चिस्ती आकाश कश्यप शादाब अख्तर मेराज अहमद आदिल खान अरमान रेहान एहसास बॉबी पवन कनौजिया सरताज आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *