कानपुर l 
राष्ट्रीय विकलांग पार्टी का परिवार उनके निधन से स्तब्ध व दुखी है ।
राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने आज शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में वरिष्ठ पत्रकार बृजेश दीक्षित व जनरल विपिन रावत सहित सभी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी |राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने इस अवसर पर कहा कि बृजेश दीक्षित पत्रकार के साथ-साथ एक सच्चे समाजसेवी भी थे उन्होंने अपने जीवनकाल में सैकड़ों मजबूर व्यक्तियों की मदद की है। उनके इस योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है |
देश के प्रथम सी०डी०एस० जनरल विपिन रावत के आकस्मिक निधन से देश को अपूर्णनीय क्षति हुई है।राष्ट्रीय विकलांग पार्टी का परिवार उनके निधन से स्तब्ध व दुखी है। ईश्वर से उनकी आत्मा की शान्ति व परिवार को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने के लिए आज प्रार्थना की गई। श्रद्धांजलि देने वालों में राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार, अल्पना कुमारी, राहुल कुमार, शिव देवी सिंह चौहान, कृष्ण कुमार सिंह, अरविन्द सिंह, गुड्डी दीक्षित आदि शामिल थे।
