कानपुर, नौबस्ता, गल्ला मंडी राजे नगर मे 20 लाख से इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण होना है जिसके लिए शनिवार को शाम तक शिलान्यास पट लगाया गया था लेकिन सोमवार को सुबह ही लोगों को शिलान्यास पट गिरा हुआ मिला लोगों ने बताया कि दीवार खड़ी करने के लिए नीव नहीं खुदवाई थी और बड़ी ही लापरवाही के साथ दीवाल जमीन के ऊपर खड़ी कर दी लोगों ने यह भी बताया कि जब शिलान्यास पट खड़ा करने में लापरवाही की गई है,तो सड़क बनाने में लापरवाही जरूर करेंगे।
2021-12-13
