कानपुर आज भानु भास्कर, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर व प्रशांत कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर द्वारा जोनल सभागार कक्ष में बिकरू काण्ड से सम्बन्धित प्रकरणों/अभियोगों/अभियोजन व अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं के सम्बन्ध में समीक्षा/गोष्ठी आहुत कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। गोष्ठी के दौरान श्री आनन्द प्रकाश तिवारी, पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध कमिश्नरेट कानपुर, आकाश कुलहरि, जे0सी0पी0 कमिश्नरेट कानपुर, अजीत कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक, कानपुर आउटर, केशव कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक, कानपुर देहात, राजू पोरवाल, डीजीसी क्रिमिनल कानपुर देहात, दिलीप कुमार अवस्थी डी0जी0सी0 डीजीसी क्रिमिनल कानपुर नगर व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
2021-12-13
