वाराणसी l उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के विकास कार्यों का निरीक्षण किया और कहा कि पवित्र शहर के लिए बेहतरीन बुनियादी ढांचे का निर्माण कराना सरकार का प्रयास है। मंगलवार 12.52AM बजे प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया जिसमें लिखा, ‘काशी में विकास कार्यों का निरीक्षण कर रहा हूं। इस पवित्र शहर के लिए हर संभव बुनियादी सुविधाओं को निर्माण कराना हमारा प्रयास है।’
आधी रात के बाद का
शी के विकासकार्योंं को देखने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे।
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने वहां स्थानीय लोगों से बातचीत भी की और हाथ हिलाकर उनका अभिवादन भी किया। काशी में सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ एक बैठक भी की। इस बैठक में असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा भी थे। उन्होंने बताया कि यह मीटिंग सोमवार देर रात तक करीब 6 घंटे लंबी चली। उन्होंने ट्वीट कर प्रधानमंत्री को धन्यवाद कहा।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी प्रधानमंत्री मोदी का वीडियो पोस्ट किया जिसमें वे वाराणसी का जायजा ले रहे हैं।
