कानपुर में फिर से समाजवादी पार्टी ने महंगाई को मुद्दा बनाना शुरू कर दिया है….समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को महंगाई के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया….अपने हाथों में बैनर पोस्टर व साजो संगीत के साथ भाजपा सरकार को घेरने का काम किया…सपा नेता विनय का कहना था कि भारतीय जनता पार्टी की विदाई यात्रा का जलुष निकाला है…उनका कहना था कि भाजपा को पूरा सम्मान देने के लिए गाजे बाजे के साथ इस पार्टी की विदाई करेंगे….वंही अन्य सपा नेताओं का कहना था कि महंगाई चरम पर है…पहले पेट्रोल के दाम बढ़ाये गए…फिर कुछ रुपये कम किया गया…जोकि जनता को एक लॉलीपॉप के समान है ।
2021-12-14
