कानपुर-
महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द आज अपने पैतृक गांव परौख पहुँचे।
जहाँ उनका हेलीकॉप्टर वहा बने हेलीपैड पर उतरने के बाद वह गाँव परौख में बने कथरी देवी मंदिर में जाकर पूजा की।
उसके बाद वह अम्बेडकर पार्क स्थपित अम्बेडकर प्रतिमा का माल्यर्पण कर वहाँ बने प्राथमिक विद्यालय निरक्षण किया।
इसके बाद परौख की जनता से संवाद किया और नागरिक सम्मान समारोह शामिल हुवे।
वही मंच से सम्बोधित करते यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने परौख के ग्रामीणों से कहा कि
हर ग्रामीण और मास्क व सोशल डिस्टेंसी का पालन करते हुवे वेक्सिन जरूर लगवाए।
नागरिक सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुवे राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने कहा कि
आज मेरे आने से जितना आप कों खुसी है उससे ज्यादा मुझे है।
इस लिया आज उतरने के बाद इस धरती का स्पर्श किया और वादा किया कि जल्दी जल्दी इस जगह आऊंगा।
मैने कभी नही सोचा था कि गाँव से निकलकर में देश के सर्वोच्च पद पर बैठूंगा।यह हमारे देश का लोकतंत्र है।
और रेलवे यात्रा के दौरान जो रेल कॉरिडोर बन रहा है वह हमारे देश के व्यपार को बहुत आगे पहुँच सकता है।
वही महामहिम ने कहा कि कोरोना महामारी ने लोगो को झकझोर दिया और कई लोगो ने अपने प्रिय को खो दिया है और राज्य सरकार इस महामारी के लिए जो कोशिश कर रही वह बधाई के पात्र है और सभी ग्रामीण लोगो से अनुरोध है कि सभी लोग वेक्सिन लगवाए और लोगो को प्रेरित करे।
