निशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य मेला

राम रसायन तुम्हारे पासा। सदा रहो रघुपति के दासा।।

हनुमान महायज्ञ के अवसर पर पनकी मंदिर में निशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर

आरोग्यधाम के कैंप में उमड़ी हजारों भक्तों व साधु संतों की भीड़

अत्यधिक कमजोरी एवं सिरदर्द के साथ बुखार आए तो हो सकते हैं ओमीक्रोन के लक्षण

निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर में वितरित की गई कोरोना, डेंगू, चिकनगुनिया, स्वाइन फ्लू ओमीक्रोन एवं टाइफाइड से बचने की निशुल्क दवाइयां

साधु संतों एवं भक्तों ने आरोग्यधाम के चिकित्सकों को सत्कार्य के लिए दिया शुभकामनाओं के साथ आशीर्वाद l

कानपुर l प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पनकी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में निशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कैंप का आयोजन ग्वालटोली स्थित आरोग्यधाम के जाने-माने होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ हेमंत मोहन व डॉ आरती मोहन ने किया। कैंप में सप्ताह भर से चल रहे हनुमान महाज्ञ में हजारों की संख्या में दूर-दूर से आए भक्तों ने कई असाध्य रोगों जैसे कि डेंगू, चिकनगुनिया, पथरी, चर्म रोग, भगंदर, एग्जिमा, दमा, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, डिप्रेशन, सर्दी, खांसी आदि रोगों की दवाइयां निशुल्क प्राप्त की साथ ही कोरोना के ओमीक्रोन के संभावित खतरों से बचने की होम्योपैथिक दवाइयां भी निशुल्क प्राप्त की। कैंप में 1450 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाएं वितरित की गई साथ ही मथुरा बनारस एवं वृंदावन से आए 150 से अधिक साधु संतों ने भी अपना चिकित्सकीय परीक्षण कराया। कैंप का उद्घाटन मंदिर के महंत महामंडलेश्वर श्री जितेंद्र दास जी महाराज, कथा व्यास पंडित सुरेश चंद्र तिवारी एवं प्रमुख यज्ञ आचार्य मुकेश शास्त्री (मथुरा) ने किया। कैंप में मुख्य अतिथि के रुप में एडीसीपी कानपुर श्री आनंद प्रकाश जी (आईपीएस) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डीसीपी वेस्ट श्री बीबीजीटीएस मूर्ति (आईपीएस) उपस्थित रहे। आरोग्यधाम के संस्थापक श्री आर आर मोहन ने आए हुए अतिथियों को तुलसी का पौधा, हनुमान जी का चित्र, राम नाम का वस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत किया। कैंप में उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री नीलिमा कटियार, महापौर प्रमिला पांडे, कानपुर इंडियन इंडस्ट्रीज को ऑपरेटिव सोसाइटी के चेयरमैन श्री विजय कपूर, गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष हरविंदर सिंह लॉर्ड, समाजसेवी श्री ओम द्विवेदी उपस्थित रहे। कैंप के आयोजक डॉ हेमंत मोहन व डॉ आरती मोहन ने बताया की होम्योपैथिक दवाई असाध्य रोगों में अचूक सिद्ध हुई हैं। आए हुए अतिथियों ने कैंप के आयोजन के लिए आरोग्यधाम के चिकित्सकों की सराहना की एवं महायज्ञ में उपस्थित साधु संतों ने उपस्थित चिकित्सकों को इस सत्कार्य के लिए अपना आशीर्वाद प्रदान किया। कैंप में डॉ हेमंत मोहन, डॉक्टर आरती मोहन, डॉ अभिषेक सिंह, डॉ अजय शर्मा के अतिरिक्त आरोग्यधाम के संस्थापक श्री आरआर मोहन उमेश नारायण तिवारी, अनुज अवस्थी, शिवम खन्ना श्रुति सिंह, पुष्पा मोहन, किरण तिवारी, श्री ओम द्विवेदी, अशोक मोहन, आर एन खन्ना, जेपी सिंह, विट्ठल मोहन, अणिमा मोहन, आशीष यादव, प्रशांत शर्मा, उमा शर्मा, कान्हा आदि उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *