कानपुर में बुधवार को बजरंगदल के दबंग कार्यकर्ताओ से परेशान होकर पीड़ित व्यपारी ने न्याय की गुहार लगाने के लिए पुलिस कमिश्नर असीम अरुण से शिकायत की।पीड़ित व्यपारी का कहना है कि उसकी दुकान लाल बंगला जेके कालोनी में है जहा बीते 21 नवम्बर को वह अपनी दुकान बन्द कर घर जा रहा था तभी दुकान के बाहर बजरंगदल के कार्यकर्ता आकाश यादव और चेतन गोयल अपने दर्जन भर कार्यकर्ताओ के साथ दो युवको को मार रहे थे वही जब पीड़ित व्यपारी ने मारे जा रहे युवको को छुड़ाने के प्रयास किया तो दबंग युवको ने दोनों युवकों को छोड व्यपारी को बुरी तरह पिट दिया जिससे व्यपारी को गम्भीर चोट आई।वही पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की ।जहा बड़ी मुश्किल से पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज कर ली लेकिन गिरफ्तारी आज तक नही हुई वही अब दबंग मुकदमा वापस लेने के लिये पीड़ित व्यपारी पर दबाव बना रहे है।खास बात यह है कि पीड़ित जब कार्यवाही के लिए चौकी जाता है तो पुलिस गिरफ्तारी की बात नही कह कर उससे यह कह रही है कि वह समझौता कर ले।
2021-12-15
