कानपुर-रेल यात्रियों के लिए आवश्यक सूचना
राष्ट्रपति की सुरक्षा और आपकी यात्रा को सुखद बनाने के लिए पुलिस कमिश्नरेट कानपुर द्वारा डेढ़ घंटे का किया गया रूट डायवर्जन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपनी विशेष ट्रेन से कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से लखनऊ के लिए करेंगे प्रस्थान
सोमवार सुबह 1:30 घंटे बंद रहेगा कानपुर सेंट्रल का प्लेटफार्म नंबर एक सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक आम जनों के लिए रहेगा मार्ग परिवर्तन कैंट साइट से रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं० पर नहीं होगी एंट्री
यात्री को किसी ट्रेन अथवा उसके प्लेटफार्म परिवर्तन आदि के संबंध में किसी भी प्रकार का भ्रम हो अथवा उन्हें कोई जानकारी प्राप्त करनी हो तो वह रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 0512-2326826 पर संपर्क कर सकते हैं
पुलिस उपायुक्त यातायात कानपुर नगर बीबीजीटीएस मूर्ती ने बताया कि राष्ट्रपति की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए सुबह नौ बजे से साढ़े दस बजे तक मार्ग परिवर्तन किया गया है यात्रियों को कोई परेशानी न हो इसके भी पूरा ख्याल रखा गया है
