कानपुर की टीम ने बनाई फाइनल में जगह, गुरुवार को ललितपुर और कानपुर देहात की बीच होगा सेमी फाइनल मुकाबला

कानपुर l 21वीं कानपुर जोनल अंतरजनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में कानपुर की टीम ने औरैया को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया जहां उसका मुकाबला ललितपुर और कानपुर देहात के विजेता टीम से खिताब के लिए होगा बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन में खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में कानपुर की टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 180 रन बनाए टीम को डीसीपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने ठोस शुरुआत दी वहीं, उनके बाद आए डीसीपी संजीव त्यागी ने 41 और प्रमोद यादव ने 79 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी औरैया की टीम 17वें ओवर में महज 94 रनों पर आल आउट हो गई गेंदबाजी में कानपुर की ओर से संजीव त्यागी और राहुल ने तीन-तीन विकेट हासिल किए जिसके बदौलत कानपुर की टीम 86 रनों की बड़ी जीत के साथ प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची प्रतियोगिता में इसके बाद खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ललितपुर की टीम ने झांसी को हराया पहले खेलते हुए ललितपुर ने 145 रन बनाए जवाब में झांसी की टीम 69 रनों पर सिमट गई वहीं, दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कानपुर देहात की टीम ने कन्नौज को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया कन्नौज की टीम 53 रन बनाकर आल-आउट हो गई गुरुवार को डीएवी मैदान में ललितपुर और कानपुर देहात की टीम के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *