प्रधानमंत्री मा.मोदी जी के मन की बात

आज दिनांक 27/06/2021 को भारतीय जनता पार्टी गोविंद नगर विधानसभा के अंतर्गत लाजपत नगर मंडल के बूथ संख्या 37 वार्ड नंबर 64 सर्वोदय नगर पर, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मा.मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को आम जनमानस के साथ, बूथ अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुना गया।
विधायक जी ने कहा कि मोदी जी द्वारा प्रेरणा स्वरूप दिया गया उद्बोधन था। जिसमें कोरोना संकट पर अभी भी लगातार सरकार की गाइडलाइन के पालन का आग्रह तथा कोरोना के विभिन्न स्वरूपों पर संक्रमण की स्थिति से बचने के लिए,मास्क आदी का प्रयोग का आग्रह किया। साथ ही मोदी जी ने विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं एवं संस्कृति आदि के समावेश के साथ देश का आगे बढ़ना और अफवाहों पर ध्यान ना देने का भी आग्रह किया ।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रुप से विधायक सुरेंद्र मैथानी बूथ अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, वार्ड सचिव अभिषेक कनौजिया, नगर पार्षद दीपक सिंह, डॉक्टर विनय पटेल,राजा पंडित, श्यामू तिवारी मीडिया संपर्क प्रमुख कानपुर उत्तर भाजपा ,अविनाश दिक्षित, आकाश वार्ड अध्यक्ष एवं मंडल पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *