अधिकारीयों के साथ शासन के शीर्ष प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की समीक्षा

मंडलायुक्त ने मण्डल के समस्त जनपदो के जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारीयों के साथ शासन के शीर्ष प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की समीक्षा

जनपद शासन के शीर्ष प्राथिमिकता वाले विकास कार्यो में मंडल में प्रथम एवं प्रदेश स्तर पर 28वें पायदान पर स्थापित

कानपुर देहात 16 दिसम्बर 2021

कानपुर मंडल मंडलायुक्त महोदय की अध्यक्षता में मंडल के समस्त जनपदों के जिलाधिकारियों एवं मुख्य विकास अधिकारियो के साथ शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता के 37 कार्यक्रमो, मा0 मुख्यमंत्री की घोषणा से संबंधित परियोजनाओं की प्रगति, रुपए 50 लाख एवं उससे अधिक धनराशि की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में आयुक्त महोदय ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की प्रगति में सुधार लाएं एवं शासन की शीर्ष प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। आयुक्त महोदय द्वारा कहा गया कि जिन परियोजनाओं में प्रगति अत्यंत कम है उनमे शीघ्र सुधार करते हुए उनमे शीघ्र सुधार लाये।
आयुक्त महोदय द्वारा कानपुर मंडल के सभी जनपदों की प्रगति की समीक्षा की गयी. जिसमे कानपुर देहात की प्रगति समस्त 37 बिन्दुओं पर अतिउत्तम पायी गयी, जनपद कानपुर देहात वर्तमान की प्रगति में पूरे मंडल पर विकास कार्यक्रमों की प्रगति में प्रथम स्थान पर एवं प्रदेश स्तर पर 28वें पायदान पर स्थापित हो गया है, जिसका पूर्ण श्रेय जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय एवं सभी सम्बंधित अधिकारियों को जाता है जिन्होंने जिलाधिकारी के मार्गदर्शन अनुसार कार्य करते हुए जनपद कानपुर देहात को उच्चाईयों पर पहुँचाया। जनपद की इस प्रगति पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जनपद के सभी अधिकारियों को शाबाशी देते हुए निरंतर प्रगतिशील होते हुए कार्य किये जाने हेतु प्रेरित किया गया। शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता के 37 कार्यक्रमो एवं मा0 मुख्यमंत्री महोदय की घोषणा से संबंधित परियोजनाओं की प्रगति, की निरंतर समीक्षा करने से जनपद कानपुर देहात की अन्य जनपदों के सापेक्ष प्रगति सबसे बेहतर पाई गयी। वही बैठक में अन्य बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर मंडल के समस्त जनपदों के जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *