रुपया 233.11 लाख के विकास कार्यों को,शाशन से जारी करा लिया

विधायक सुरेंद्र मैथानी ने अपनी विधानसभा के अतिआवश्यक दबौली,गुजैनी,पनकी सहित अन्य गोविन्दनगर छेत्र अंतर्गत की 08 बड़ी-बड़ी सड़कों को,सदन के अंदर,पूर्व में पटल पर रखकर,तत्पशचात मा.मुख्यमंत्री जी का आशीर्वाद प्राप्त करके,अपनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत,विकास कार्यों को पुनः स्वीकृत कराने में सफलता प्राप्त करी।अभी 03 और अतिरिक्त बड़ी-बड़ी सड़कें है,जो लगभग 100 लाख की है,उन्हें भी मा.योगी जी की कृपा से अभी,अविलम्ब जनहित में लाकर निर्माण कराया जायेगा।
उक्त स्वीकृत 08 कार्यों की कुल लागत रुपया 233.11 लाख के विकास कार्यों को,शाशन से जारी करा लिया।
विधायक ने कहा क़ि,जनहितमें उक्त कार्यों के प्रस्ताव को,पहले सदन में रखा था,उन्हें पुनः मा.योगी जी से भी,निवेदन कर,मुख्यमंत्री जी की विशेष अनुकंपा से,उक्त सभी कार्य की स्वीकृत करा,जनहित में जारी करा,टेंडर प्रक्रिया शुरू करा दी।अब अविलम्ब कार्य भी पूर्ण कराकर, जनता को समर्पित भी कर देंगे ।
विधायक ने कहा कि,मा.मुख्यमंत्री जी की विशेष क्रपा और अनुकंपा से,अपने क्षेत्र में, अपने छोटे से कालखंड में ऐतिहासिक रूप से, विकास के कार्यों को करा कर,गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र को विकास का मॉडल बनाने का काम लगातार जारी है।
विधायक ने कहा कि मात्र, सवा 2 वर्ष के कालखंड में, डेढ़ वर्ष तो कॅरोना की ही भेंट चढ़ गया था।जिसमें डेवलपमेंट का पैसा भी, कुछ नहीं प्राप्त हुआ था। बावजूद इसके, मात्र 9 से 10 माह के ही, कार्य करने हेतु मिले कालखंड में, जनता के आशीर्वाद और शक्ति के आधार पर,जनहित में, काफी बड़ी-बड़ी सफलता, अभी भी लगातार मिल रही है।गोविंद नगर विधानसभा में,विकास की झड़ी लगाने का काम ,ऐतिहासिक रूप से,जनता के हित में,किया।
विधायक ने कहा कि अब तुरन्त ही,शिलान्यास करके, कार्य प्रारंभ करके, मात्र ड़ेड़ से दो माह के भीतर ही भीतर पूर्ण कराकर,उक्त कार्य समयबद्ध,लोकार्पण(उद्घाटन)कर,जनता को समर्पित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *