महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने भी अब मौजूदा सरकार को घेरना शुरू कर दिया है

कानपुर l आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ ने वर्तमान में व्यापारियों और व्यापार की बेहद विषम स्थिति के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। बड़े चौराहा स्थित मुरारीलाल रोहतगी प्रतिमा स्थल के पास सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसियों ने इकट्ठा होकर महंगाई के खिलाफ और व्यापारियों की समस्याओं को लेकर जमकर नारेबाजी कर विरोध व्यक्त किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस उद्योग व्यापर प्रकोष्ठ के चेयरमैन पवन गुप्ता ने बताया कि जीएसटी, नोटबदी, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के साथ-साथ व्यापारियों को पेपरलेस जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। तो वहीं अब व्यापारियों पर लगातार अपहरण और हत्याओं की घटनाएं भी सामने आ रही है। व्यापारी सबसे ज्यादा कर देता है और इसे देश की आर्थिक व्यवस्था की रीढ़ कहा जाता है। पर आज का व्यापारी पूरी तरीके से असुरक्षित है l

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *